हाथरस: चंद्रपा पुलिस ने एक युवक को गांव खेड़ा परसौली के समीप से किया गिरफ्तार, 30 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब पकड़ो अभियान के तहत चंद्रपा पुलिस ने गांव खेड़ा परसोली के समीप से यतेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।