बहादुरपुर: बहादुरपुर-अथाईखेड़ा में गूंजे देश भक्ति के नारे , मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बहादुरपुर और अथाईखेड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रशासन ने गुरुवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव भी यात्रा में शामिल हुए।