देवबंद: दवाई लेने घर से निकले व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका
थाना देवबंद क्षेत्र में दवाई लेने घर से निकले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।