एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की गतिविधियों की समीक्षा, एनएसपी फैसिलिटी का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेरिया ने बताया कि 22 एवं 23 सितंबर 2026 को डॉ. राखी गुप्ता, डी.एस.पी. उपसंचालक एवं श्री वैभव पाटिल, सहायक संचालक, डी.एस.सी.डी. द्वारा जिले में संचालित समस्त एनएसपी फैसिलिटी का दौरा कर एच.आई.वी./एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. जे.डी. कोरी उपस्थित रहे।
समिति के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा सीहोर जिले का दौरा कर समस्त एनएसपी फैसिलिटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालित गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं फैसिलिटी स्टाफ के साथ एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं निर्धारित गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह दौरा मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित समीक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य जिले में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा करना, एनएसपी फैसिलिटी की व्यवस्थाओं का जायजा लेना तथा कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना रहा।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
16 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026