फर्रुखाबाद: समाज सुधारक न्याय संगठन ने जन समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन फतेहगढ़ कार्यालय पहुँचकर डीएम को सौंपा
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर समाज सुधारक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने अन्य पदाधिकारी के साथ डीएम डॉ अंकुर लाठर को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। बताया है कि कम्पिल से लेकर पांचाल घाट तक जो लोग बाढ़ से पीड़ित हैं उनकी समस्याओं को सुना जाए और समाधान किया जाए। ग्राम महरूपुर सहजू में एक तालाब की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर रहा है। मुक्त कराया जाए।