डंडारी: डंडारी प्रखंड के कटरमाला उत्तरी पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन
डंडारी प्रखंड के कटरमाला उत्तरी पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जनसमस्याओं का समाधान करना था। शिविर में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 79 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया।