Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने पर हुई गंगा आरती सिमरिया धाम पर भव्य गंगा आरती एवं पूजन करते डीएम श्रीकांत शास्त्री, एमएलसी सर्वेश कुमार, महापौर पिंकी देवी सहित अन्य पंडित द्वारा गंगा आरती जागरण संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड (बेगूसराय): बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिमरिया धाम के रीवर फ्रंट पर जिला प्रशासन की ओर से गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी, एमएलसी सर्वेश कुमार, महापौर पिंकी देवी, मुख्य पार्षद बबीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि का संकल्प लिया। गंगा आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन, झिझिया, कजरी, छठ गीत तथा गंगा महिमा पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भजन गायकों रुपेश कुमार, पुष्कर, मंटुन कुमार एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। सिमरिया घाट के पुरोहित समाज के पंडित सोनू कुमार झा, प्रभाकर झा, सूरज कुमार झा, मनीष कुमार झा एवं बिहारी झा सुनील झा सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती एवं पूजन संपन्न कराया

Dandari, Begusarai | Jul 26, 2026

MORE NEWS

सात निश्चय योजना में धांधली की खुली पोल ! बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में पीसीसी सड़क बनी 'मौत का कुआं
संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड
जीरोमाइल/बरौनी (बेगूसराय): बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवास पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकार की महात्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत बनी सड़क घटिया निर्माण और उपेक्षा की भेंट चढ़ चुकी है।जीरोमाइल पावर ग्रिड के समीप लगभग दो वर्ष पूर्व निर्मित पीसीसी (PCC) ढलाई सड़क समय से पहले ही जर्जर होकर टूटने लगी है। सड़क टूटने के साथ-साथ सबसे बड़ा खतरा इसके किनारों पर मंडरा रहा है।किनारों से खिसक नेट्टी, गड्ढे में गिर रहे राहगीरसड़क के दोनों ओर से मिट्टी का कटाव और खिसकाव तेजी से हो रहा है, जिससे सड़क के किनारे जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।
रोजाना हादसेः आए दिन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल और साइकिल सवार इन गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

बड़ा खतरा: सड़क की ढलाई नीचे से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा वाहन धंस सकता है और बड़ी अनहोनी घट सकती है।

"सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। ढलाई तो टूट ही रही है, साइड से मिट्टी खिसकने के कारण रात के अंधेरे में चलना किसी खतरे से - स्थानीय पिपरा देवस के ग्रामीण
पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासन साधे मौन ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद न तो पंचायत सचिव और न ही मुखिया जी का ध्यान इस ओरजा रहा है। जनता की सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की यह बेपरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
तत्काल मरम्मतः सड़क के किनारों पर अविलंब मिट्टी भराई (सोलिंग/सोल्डर) का कार्य कराया जाए।

जांच की मांगः मात्र दो साल में सड़क टूटने और गुणवत्ताविहीन निर्माण की उच्चस्तरीय जांच हो।

! सुरक्षा के उपाय: जब तक मरम्मत न हो, तब तक दुर्घटना संभावित स्थल पर चेतावनी का संकेत लगाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सड़क और इसके किनारों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे जिला प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे

सात निश्चय योजना में धांधली की खुली पोल ! बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में पीसीसी सड़क बनी 'मौत का कुआं संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड जीरोमाइल/बरौनी (बेगूसराय): बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवास पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकार की महात्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत बनी सड़क घटिया निर्माण और उपेक्षा की भेंट चढ़ चुकी है।जीरोमाइल पावर ग्रिड के समीप लगभग दो वर्ष पूर्व निर्मित पीसीसी (PCC) ढलाई सड़क समय से पहले ही जर्जर होकर टूटने लगी है। सड़क टूटने के साथ-साथ सबसे बड़ा खतरा इसके किनारों पर मंडरा रहा है।किनारों से खिसक नेट्टी, गड्ढे में गिर रहे राहगीरसड़क के दोनों ओर से मिट्टी का कटाव और खिसकाव तेजी से हो रहा है, जिससे सड़क के किनारे जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। रोजाना हादसेः आए दिन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल और साइकिल सवार इन गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़ा खतरा: सड़क की ढलाई नीचे से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा वाहन धंस सकता है और बड़ी अनहोनी घट सकती है। "सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। ढलाई तो टूट ही रही है, साइड से मिट्टी खिसकने के कारण रात के अंधेरे में चलना किसी खतरे से - स्थानीय पिपरा देवस के ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासन साधे मौन ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद न तो पंचायत सचिव और न ही मुखिया जी का ध्यान इस ओरजा रहा है। जनता की सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की यह बेपरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। ग्रामीणों की मुख्य मांगें तत्काल मरम्मतः सड़क के किनारों पर अविलंब मिट्टी भराई (सोलिंग/सोल्डर) का कार्य कराया जाए। जांच की मांगः मात्र दो साल में सड़क टूटने और गुणवत्ताविहीन निर्माण की उच्चस्तरीय जांच हो। ! सुरक्षा के उपाय: जब तक मरम्मत न हो, तब तक दुर्घटना संभावित स्थल पर चेतावनी का संकेत लगाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सड़क और इसके किनारों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे जिला प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे

Dandari, Begusarai | Jul 26, 2026

मुंगेर जिला के कलारामपुर स्थित एक विद्यालय ऐसा, जिसके प्रधानाध्यापक को उनके कार्य को लेकर मिले कई पुरस्कार ।देखें विद्यालय से संबंधित पूरी खबर।
 #सरकारी_स्कूल #school #MungerDistrict #munger #Storynews #mungerbihar

मुंगेर जिला के कलारामपुर स्थित एक विद्यालय ऐसा, जिसके प्रधानाध्यापक को उनके कार्य को लेकर मिले कई पुरस्कार ।देखें विद्यालय से संबंधित पूरी खबर। #सरकारी_स्कूल #school #MungerDistrict #munger #Storynews #mungerbihar

Dandari, Begusarai | Jul 25, 2026

हरिओम नगर में छापेमारी, 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बलिया (बेगूसराय)। बलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित हरिओम नगर मोहल्ले में छापेमारी कर करीब 24 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरिओम नगर निवासी नबी खलीफा के पुत्र मोहम्मद आशिक के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हरिओम नगर में छापेमारी, 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार बलिया (बेगूसराय)। बलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित हरिओम नगर मोहल्ले में छापेमारी कर करीब 24 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरिओम नगर निवासी नबी खलीफा के पुत्र मोहम्मद आशिक के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Dandari, Begusarai | Jul 24, 2026

बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने पर हुई गंगा आरती सिमरिया धाम पर भव्य गंगा आरती एवं पूजन करते डीएम श्रीकांत शास्त्री, एमएलसी सर्वेश कुमार, महापौर पिंकी देवी सहित अन्य पंडित द्वारा गंगा आरती जागरण संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड (बेगूसराय): बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिमरिया धाम के रीवर फ्रंट पर जिला प्रशासन की ओर से गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी, एमएलसी सर्वेश कुमार, महापौर पिंकी देवी, मुख्य पार्षद बबीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि का संकल्प लिया। गंगा आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन, झिझिया, कजरी, छठ गीत तथा गंगा महिमा पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भजन गायकों रुपेश कुमार, पुष्कर, मंटुन कुमार एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। सिमरिया घाट के पुरोहित समाज के पंडित सोनू कुमार झा, प्रभाकर झा, सूरज कुमार झा, मनीष कुमार झा एवं बिहारी झा सुनील झा सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती एवं पूजन संपन्न कराया - Dandari News