गुना: जल चिंतकों और पर्यावरण प्रेमियों ने गुनिया नदी को 51 फीट की राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, अनोखा आयोजन
गुना में गुनिया नदी को 9 अगस्त को जल चिंतकों और पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षाबंधन पर्व पर 51 फीट की राखी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। आयोजन से जुड़े पुष्पराग शर्मा ने बताया, अनोखे आयोजन में लोगों ने नदी संरक्षण पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संदेश दिया कि हमारी नदियां भी हमारी बहनों की तरह है, जिन्हें बचाना संवरना सबका कर्तव्य है।