गुना: सकतपुर ट्रेचिंग ग्राउंड में 50 से अधिक गोवंश के शव खुले में मिले, विधायक के कहने पर नगर पालिका टीम ने दफनाया
गुना में सकतपुर ट्रेचिंग ग्राउंड में खुले में 50 से अधिक मृत गोवंश के शव पड़े हुए थे। 8 अगस्त को गौ सेवकों की टीम ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को अवगत कराया। कहा, खुले में पड़े गोवंश के शव को कुत्ते पक्षी जानवर नोच कर खा रहे हैं। विधायक के संज्ञान पर नगर पालिका सीएमओ के निर्देश पर जेसीबी मशीन से नगर पालिका टीम ने गोवंश के शवों को भूमिगत किया।