गुना: हरिपुर गांव: तालाब में कूदे युवक को एसडीईआरएफ और होमगार्ड टीम ने सुरक्षित निकाला
गुना कैंट थाना के हरिपुर गांव के तालाब में 9 अगस्त की शाम को ग्राम चरौदा तहसील गुना निवासी शिशुपाल यादव नाम का युवक कूद गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड आरके पथरोल ने बताया, सूचना पर एसडीईआरएफ होमगार्ड की टीम पहुंची। तत्काल रेस्क्यू किया युवक को सुरक्षित निकाला गया। प्रथम दृष्टता सूत्रों से जानकारी में युवक झगड़ा करके घर से निकला था, और तालाब में कूद गया था।