गुना: जय स्तंभ चौराहे पर खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार और दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
गुना में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग की कार्यवाही जारी है। 8 अगस्त को जय स्तंभ चौराहे पर शिमला स्वीट्स और बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी नमकीन सेव बेसन के लड्डू एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। भोपाल में जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।