गुना: कैंट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गुना कैंट थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 3 अगस्त 2025 को 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी ने बलात्कार की रिपोर्ट की। 7 अगस्त को सूचना पर आरोपी पप्पू उर्फ कालूराम लोधा उम्र 35 साल निवासी गोकुल सिंह चक गुना को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा है।