इटाढ़ी: बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, दहेज हत्या कांड का आरोपी भी पकड़ा
Itarhi, Buxar | Jul 31, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बक्सर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। जिलेभर में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दहेज हत्या कांड का एक अभियुक्त भी शामिल है। शराब से जुड़े मामलों में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई।