हजारीबाग में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने सदर, चुरचू एवं इचाक प्रखंड कार्यालय परिसरों में प्रस्तावित Library cum Learning Resource Centre हेतु स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि, पहुंच मार्ग व आधारभूत संरचना का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्ता व पारदर्शिता पर जोर दिया। साथ ही इचाक सीएचसी के औचक निरीक्षण में ओपीडी, दवा भंडार, स्वच्छता व चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की समीक्षा कर बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।