हजारीबाग:दारु थाना क्षेत्र के बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को DIG और SP को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।