हजारीबाग:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।