हजारीबाग/बड़कागांव:एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना में धरना दे रहे विस्थापित भू-रैयतों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके विरोध में भू-रैयतों ने परियोजना की मुख्य सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है और रिहाई की मांग कर रहे हैं। भू-रैयतों ने एनटीपीसी प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।