हरिद्वार: 12 फरवरी को हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
आगामी 12 फरवरी को हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में आज हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। 12 फरवरी को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें भीड़ भी जुटेगी लिहाजा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 12 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी है।