हरिद्वार: अलकनंदा घाट के पास बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में चाकू लेकर घूम रहे युवक को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी विजय दीनानाथ चौहान को चाकू के साथ अलकनंदा घाट के पास से गिरफ्तार किया है। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।