हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 3 वारंटी किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के वारंट की तामील कराते हुए 3 वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहल्ला चाकलान से अमित, नाथनगर से शिवकुमार को जबकि पवन को मोहल्ला कथवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों वारंटी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। लंबे समय से तीनों फरार चल रहे थे।