हरिद्वार: गोविंदपुरी स्थित मंदिर में लड्डू गोपाल और गंगा जी की मूर्तियां हुईं चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित एक मंदिर में आज लड्डू गोपाल और गंगा जी की मूर्तियां चोरी कर ली गई। चोरी की यह वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।