हरिद्वार: रामनगर स्थित तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर जंगलों से निकल कर पहुंचा बारहसिंघा, देर रात की घटना, वीडियो वायरल
वन विभाग के तमाम दावों के बावजूद जंगली जानवरों का शहर में आना जारी है। सोमवार देर रात एक बारहसिंघा जंगल से निकल कर शहर में आ गया और रामनगर स्थित तहसील के मुख्य द्वार तक पहुंच गया। गनीमत रही कि इस दौरान बारहसिंघा ने किसी को चोटिल नहीं किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बारहसिंघा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।