हरिद्वार: रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी करते हुए पकड़े गए दो युवक, चोरी के 17 मोबाइल हुए बरामद
रानीपुर मोड़ स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी करते हुए दो युवक पकड़े गए हैं। दोनों युवक हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी मोहित और नितिन हैं। दुकान मालिक ने दोनों को गल्ले से पैसों की चोरी करते हुए पकड़ लिया था। बाद में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों की गाड़ी से चोरी के 17 मोबाइल भी बरामद किए हैं।