हरिद्वार: सुभाष नगर स्थित PAC गेट के पास स्थित ढाबे पर शराब पिलाना पड़ा महंगा, ज्वालापुर पुलिस ने ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस क्षेत्र में उन ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों के खिलाफ अभियान चला रही है जो अपने यहां ग्राहकों को शराब परोसते हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात ज्वालापुर पुलिस ने सुभाष नगर में PAC गेट के पास स्थित एक ढाबा संचालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक प्रेम सिंह गुसाईं अपने ढाबे पर ग्राहकों को शराब पिला रहा था।