टीकमगढ़: बम्होरी बहादुरसिंह गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग घायल हुए, जिला अस्पताल में भर्ती
बम्होरी बहादुरसिंह गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नाम सीमा पाल गणेश जी पाल और मूरत पाल निवासी बम्होरी बहादुरसिंह गांव बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि यह लोग ट्रैक्टर में सवार होकर अपने खेत से घर की ओर जा रहे थे, रास्ते में गांव में अचानक सेक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर पलट गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।