टीकमगढ़: उमरी गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के उमरी गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम पहलवान सिंह निवासी उमरी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से ककरवाहा गांव जा रहा था रास्ते में उमरी गांव के अचानक उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई और नीलगाय से बाइक टकराने से व्यक्ति घायल हो गया।