टीकमगढ़: मजना गांव में वृद्ध व्यक्ति पर हमला, आधा दर्जन से ज़्यादा लोगों ने की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के मजना गांव में एक वृद्ध के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम कन्नू अहिरवार बताया गया है। घायल वृद्ध के परिजन ने बताया कि वृद्ध अपने खेत पर था, इसी दौरान रामदास बलराम नथुआ सहित अन्य लोग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ बेवजह मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।