टीकमगढ़: टीकमगढ़ नजरबाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
यह मामला टीकमगढ़ शहर के नजरबाग का है, जहां पर शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी की फंदे से लटका हुआ मिला। बताया गया कि इस जगह पहले स्कूल था जो अब खंडहर में तब्दील हो गया है। व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। उसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।