सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए चयनित 30 तीर्थयात्रियों के दल को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
जिले के तीर्थयात्री बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से रेलमार्ग द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी एवं श्री रामलला मंदिर, अयोध्या के दर्शन करेंगे।
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आईआरसीटीसी एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
#SarangarhBilaigarh #AyodhyaDham #ShriRamlala #TirthDarshan #Chhattisgarh