Public App Logo
Profile Picture

PRO Sarangarh-Bilaigarh

@prosarangarh
198Followers
0Following
प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 लाख हितग्राही परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ। खुशियों की चाबी सौंपकर उन्हें नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। सभी हितग्राही परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री विष्णु देव साय 
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11.5 लाख आवास विगत ढाई वर्षों में बनकर तैयार हुए। आज छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 1,600 नए पीएम आवास बन रहे हैं।

श्री विष्णु देव साय 
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ में निर्माणाधीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन एवं नवीन तहसील-एसडीएम कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत खाड़ाबांध तालाब का निरीक्षण कर जनसहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhbilaigarh nis:value=SarangarhBilaigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collectorpadminibhoisahu nis:value=CollectorPadminiBhoiSahu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalp nis:value=SevaSankalp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=development nis:value=Development nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhata nis:value=Swachhata nis:enabled=true nis:link/>
सशक्त महिलाएं, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 13 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर स्व-सहायता समूहों, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के जरिए समृद्धि की नई कहानी लिख रही हैं।
किसान बने आधुनिक, खेती हुई आसान 

आधुनिक कृषि यंत्रों से लेकर ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई और प्राकृतिक खेती तक, छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रही नई तकनीक और नए अवसर। 7,745 किसान कृषि यंत्रों से जुड़े, 49,983 किसानों को सिंचाई योजना का लाभ और 36 लाख+ किसानों का डिजिटल पंजीयन हुआ। 

सुशासन सरकार के प्रयासों से आधुनिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय और समृद्धि को नई दिशा मिल रही है।
विकास की रोशनी अब जिले के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही है। सरिया ब्लॉक के ग्राम भिखमपुरा में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भिखमपुरा आज इस बात की मिसाल बन रहा है कि विकास की योजनाएं धरातल पर उतरकर गांव और ग्रामीणों को सशक्त बना रही हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhdistrict nis:value=sarangarhdistrict nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> 
@vishnudeosai 
@chhattisgarhcmo 
@dpr.chhattisgarh 
@prdcggov
प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से आयोजित किया जाए। इसमें युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से अभियान का शुभारंभ होगा।
अभियान के दौरान ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि जिले में अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा सभी विभागों के समन्वय से तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनभागीदारी nis:value=जनभागीदारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसितभारत2047 nis:value=विकसितभारत2047 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhbilaigarh nis:value=SarangarhBilaigarh nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 11.9.2026 (दिन-शूकवार) को समय प्रातः-10:30 बजे

 स्थान-पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि.सारंगढ़ छ०ग0 में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं।

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में 11 सितम्बर 2026 को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला। विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा 423 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित युवाओं को ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
🎓 योग्यता: 10वीं | 12वीं | ITI | स्नातक
जिले के पात्र एवं योग्य युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
प्रयोगशाला जांच में जीवित कीटों की उपस्थिति पाए जाने के बाद सांवेरिया पोहा के बैच नंबर-02, पैकिंग तिथि मार्च 2026 की बिक्री, भंडारण एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।
खाद्य व्यवसायियों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को संबंधित बैच की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गौ सेवा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

सुरभि गौधाम योजना के तहत प्रदेश में 1,460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य है, जिनमें 151 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और 42 गौधाम संचालित हैं। इनके माध्यम से 5,109 से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिला है।

गोवंश का संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण, सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।
‘लोकल’ से ‘ग्लोबल’ की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़... 

छत्तीसगढ़ को देश का नया Export Hub बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। 

छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी मिलने से प्रदेश के उद्योगों और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर मिलेंगे। सुशासन सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की स्थानीय उपज, उत्पाद और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान के साथ वैश्विक बाजार मिले।
नवा रायपुर बनेगा कौशल विकास का नया केंद्र...
छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में सुशासन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के ग्राम तेंदुवा में National Skill Training Institute (NSTI) की स्थापना की जाएगी।

इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी और लगभग ₹200 करोड़ की लागत से संस्थान का निर्माण होगा। जहां प्रतिवर्ष 4,000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
पोरा के तिहार आगे संगी, घर-घर मा सुख-समृद्धि छागे।

हमर कृषि संस्कृति ल समर्पित लोक परब पोरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।
हमारे किसान भाई-बहनों की खुशियों में ही छत्तीसगढ़ की खुशियां बसती हैं।

पोरा तिहार हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, पशुधन के प्रति उनके स्नेह और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े संस्कारों का पावन पर्व है। किसान परिवारों की खुशहाली और खेती-किसानी की समृद्धि के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

आज के इस पावन अवसर पर हमारी कामना है कि हर किसान का घर सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे। आप सभी को पोरा तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी गई है। प्रदेश को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को स्वीकृति एवं शासकीय सेवकों के लिए आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों की समीक्षा कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा कर लंबित आवास शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, जनपद सीईओ शिक्षा शर्मा, राधेश्याम नायक, योगेश्वरी बर्मन, एपीओ शशिकांत गुप्ता, संजू पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

@prdcggov
@indiaruraldev 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhbilaigarh nis:value=SarangarhBilaigarh nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharat nis:value=ViksitBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmay nis:value=PMAY nis:enabled=true nis:link/>
मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है। 

नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच एवं व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है। 

मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
AI से स्मार्ट मॉनिटरिंग, शिक्षा में नई रफ्तार

प्रदेश में AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र से स्कूलों और शिक्षा योजनाओं की रियल-टाइम निगरानी, 1 लाख+ कॉल से फीडबैक और बारकोड आधारित पाठ्यपुस्तक ट्रैकिंग से ₹40 करोड़ की बचत सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में टेक्नोलॉजी से निगरानी को स्मार्ट बनाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा रही है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए चयनित 30 तीर्थयात्रियों के दल को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। 

 जिले के तीर्थयात्री बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से रेलमार्ग द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी एवं श्री रामलला मंदिर, अयोध्या के दर्शन करेंगे।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आईआरसीटीसी एवं पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhbilaigarh nis:value=SarangarhBilaigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ayodhyadham nis:value=AyodhyaDham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shriramlala nis:value=ShriRamlala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirthdarshan nis:value=TirthDarshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
AI के साथ नए युग की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

सुशासन सरकार ने मुख्यमंत्री AI मिशन की शुरुआत कर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए अवसरों की नींव रखी है। अगले पांच वर्षों तक ₹100 करोड़ प्रतिवर्ष के प्रावधान के साथ युवाओं को AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में प्रशिक्षित किया जाएगा।

कृषि, स्वास्थ्य, प्रशासन और उद्योग में AI के उपयोग से नवाचार, निवेश और रोजगार को नई गति देने का प्रयास है।
‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

‘नमस्ते’ योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की गई है।
छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था नए संसाधनों, आधुनिक तकनीक और नवाचार के साथ निरंतर सशक्त हो रही है।

स्मार्ट क्लास, स्कूलों का नवीनीकरण, शिक्षकों का प्रशिक्षण और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग जैसी पहल बच्चों के लिए सीखने के बेहतर अवसर तैयार कर रही हैं।

हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, क्योंकि आज की सशक्त शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
पीएम राहत योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा। घायल को 24 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pmrahat nis:value=PMRAHAT nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sarangarhbilaigarh nis:value=SarangarhBilaigarh nis:enabled=true nis:link/>
‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

‘नमस्ते’ योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की गई है।