कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सलिहा के शासकीय स्कूल का निरीक्षण कर कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से अंग्रेजी शब्द पढ़वाए तथा उपसर्ग-प्रत्यय लिखवाकर उनकी शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए।
स्कूल में लकड़ी से भोजन पकाए जाने की जानकारी पर उन्होंने एलपीजी गैस से भोजन पकाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किचन गार्डन का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास के लिए प्रस्तावित नवीन भवन का भूमि पूजन भी किया गया। कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तीन माह में भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#sarangarhdistrict
#Chhattisgarh
#newsupdate
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Sep 7, 2026