प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से आयोजित किया जाए। इसमें युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से अभियान का शुभारंभ होगा।
अभियान के दौरान ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि जिले में अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा सभी विभागों के समन्वय से तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #विकसितभारत2047 #SarangarhBilaigarh