सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव में लाखों की चोरी, शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास में शनिवार रात एक युवक के घर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। ग्रामीणों ने एक चोर को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिए । पीड़ित फ़खरे आलम अपनी पत्नी के मायके जाने के कारण होटल से खाना लेने गए थे। रात लगभग दस बजे जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने अपने घर के सामने का ताला टूटा हुआ पाया। पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया।