बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको-टोको अभियान, 40 गिरफ्तार, ₹144000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 बक्सर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान चलाने को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा निर्देश जारी किया गया है. निर्देश के आलोक में चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 40 लोगों की पूरे जिले क्षेत्र में गिरफ्तारी की गई है. जिसमें शराब सेवन के मामले में 9, शराब तस्करी के मामले में 5 के साथ अन्य शामिल है.