बक्सर: चुरमानपुर के पास बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे बाराती, बड़ा हादसा टला
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 एनएच 922 पर चुरामनपुर के समीप रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे उसे समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई. वही वही आमने-सामने बस और ट्रक के टक्कर के बाद भी एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बस में सवार लोगों को आंशिक चोटें आई जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।मिली जानकारी के मुताबिक आरा से बारातियों को लेकर बस चौसा जा रही थी।