बक्सर: गोलंबर चेक पोस्ट पर सुमो विक्टा से 844 टेट्रा पैक और दो बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेक पोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्तर प्रदेश से बिहार के आरा लाई जा रही शराब को चेक पोस्ट पर ही पकड़ लिया है. यह कार्रवाई मंगलवार को अपराह्न 11 बजे उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई है. जांच के दौरान विभिन्न ब्रांड की 844 पीस टेट्रा पैक व सिग्नेचर ब्रांड की 2 बोतल शराब के साथ वाहन भी जब्त किया है.