पटियाली: ग्राम बड़ौला में सरकारी शौचालय पर ताला लगाने के विरोध में महिला से हुई मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बड़ौला में सरकारी शौचालय पर ताला लगाने का विरोध करने पर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला पत्नी रामप्रकाश ने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति शौचालय पर ताला लगा देता है। शुक्रवार को विरोध करने पर उसने मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।