गुना नगर: कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिव्यांग महिला ने कलेक्टर से की रोजगार की माँग
शहर में एक दिव्यांग महिला, संगीता वाल्मीकि, ने कलेक्ट्रेट जाकर अपनी समस्याएँ साझा की और कलेक्टर से रोजगार की मांग की। संगीता, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, ने बताया कि उनके पति राजेश हत्या के आरोप में पिछले 5 साल से जिला जेल में बंद हैं और उनके बेटे का निधन भी हो चुका है। पति की जेल में होने के बाद, उन्हें मकान छोड़ना पड़ा ।