गुना नगर: नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुआ नामांतरण शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदक
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर नगर पालिका कार्यालय गुना में 25 जुलाई को नामांतरण शिविर लगाया गया। कलेक्टर ने वर्षों से लंबित पड़े नामांतरण प्रकरणों के निराकरण के दो दिन पहले आदेश दिए थे। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, नामांतरण शिविर का आयोजन किया है। पुराने लंबित और नए नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। लगातार आवेदकों का आना जारी है।