हल्द्वानी के PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती अर्शदीप कौर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि अर्शदीप को 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 13 नवंबर की रात उनकी मौत हो गई। प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर भी परिजनों के साथ मौजूद रहे।
#Haldwani #HaldwaniNews #PSPHospital #UttarakhandNews #PregnantWoman tarakhandUpdates HaldwaniExpressNews