हल्द्वानी के PSP अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती अर्शदीप कौर की मौत के बाद परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम सीतापुर, गौलापार निवासी अर्शदीप को परिजनों के अनुसार 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 नवंबर की रात उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों की मांगों का समर्थन किया। फिलहाल मौत के वास्तविक कारण और लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #PSPHospital #UttarakhandNews #MedicalNegligenceAllegation JusticeForArshdeep HaldwaniExpressNews