डुमरांव: बीएमपी परिसर में जवान ने पेड़ पर फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Feb 25, 2024 डुमरांव के बीएमपी परिसर में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोग घटनास्थल के समीप पहुंचे तो उसका शव बैरक के सामने पेड़ पर रस्सी से झूलता हुआ मिला। जवानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।