राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीर शहीद श्री ओमप्रकाश कोहाड़ में NALSA के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीर शहीद श्री ओमप्रकाश कोहाड़ में नालसा (NALSA) के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीजेएम पवन कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर दिनेश कुमार समन्वयक , नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजबाला , पायल, विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप सिंह दहिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सीजेएम पवन कुमार का विद्यालय में पधारने तथा विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने तथा समाज में न्याय एवं समानता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में कानूनी जागरूकता एवं विधिक सहायता के प्रति जानकारी बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सीजेएम पवन कुमार जी द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया इस अवसर पर देवीलाल , अरुणा , राजबीर , पूनम , डॉ महेंद्र पंवार, संजीव जैन एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।