जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष रात्रि चेकिंग अभियान
🔹 *थाना बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड स्थित नाका सुधिवास पर 5 घंटे चला विशेष चेकिंग अभियान।*
🔹 पुलिस टीमों द्वारा कुल 50 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहन चालकों के किए गए चालान।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम, आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक थाना बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड स्थित नाका सुधिवास पर विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के दौरान स्पेशल स्टाफ ईसरवाल, इंटरसेप्टर इंचार्ज, महिला पुलिसकर्मी, कमांडो एवं SWAT सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीमों द्वारा नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 50 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 04 चालान किए गए। इनमें 03 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव तथा 01 चालान प्रेशर हॉर्न का किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि—
जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेष रात्रि चेकिंग एवं नाकाबंदी अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं नाकाबंदी अभियान जारी रहेंगे। आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियानों में सहयोग करें।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।