मनोहरथाना: मनोहर थाना में 45 फीट का रावण का पुतला बनेगा
मनोहरथाना नगर पालिका प्रशासन द्वारा रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनवाए जा रहे हैं । पुतलो को बनाने का कार्य कलाकार छीपाबड़ौद निवासी अल्पेश द्वारा किया जा रहा है । इस बार रावण का पुतला 45 फीट का होगा l वहीं कुम्भकर्ण और मेघनाथ का पुतला 25 - 25 फुट का होगा । पुतलों का दहन मंगलवार सूर्यास्त के साथ मेला मैदान में किया जाएगा ।