टीकमगढ़: चकरा रोड पर अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और निर्मित रेत डंपर जब्त
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए चकरा के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिना दस्तावेज एम-सैंड से भरा डंपर जब्त किया। दोनों वाहनों को देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।