पंचकूला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, शक्ति रानी शर्मा और मेयर शाम लाल बंसल ने की सहभागिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पंचकूला मेयर कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर पंचकूला के मेयर श्री शाम लाल बंसल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण की यात्रा को प्रेरणास्रोत बताया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण की भावना पहुंचाने और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia