कनवास: नितिन गडकरी ने दरा-मुकुंदरा टनल का किया निरीक्षण, कोटा क्षेत्र को दी 2 बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात
Kanwas, Kota | Jul 8, 2026 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार शाम करीब 7 बजे दरा-मुकुंदरा टनल एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सहित जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।