ग्यारसपुर: ग्यारसपुर मे डोल ग्यारस का भव्य चल समारोह निकाला गया
ग्यारसपुर नगर में सनातन धर्मसेवा समिति के तत्वाधान में डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया नगर के बांके बिहारी मंदिरों से विमान चलकर दुर्गा चौक चौक मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए नगर के श्रद्धालुओं ने विमान में बैठे मां यशोदा व श्री कृष्ण भगवान की आरती उतारी इसके पश्चात दुर्गा चौक से होते हुए चल समारोह निकाला गया |