लातेहार: डीडीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, 15-20 दिनों में मिल सकती हैं कई नई स्वास्थ्य सुविधाएं
सदर अस्पताल में जल्द ही मरीजों को कई नई और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिलने वाली है। इसी तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा हुई।जानकारी शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल सूत्रों ने दी।